TMP: दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभर रहा है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरती है।
प्रमुख विशेषताएं:
- कुल लंबाई: 213 किलोमीटर
- कुल लागत: ₹11,963 करोड़
- 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
- यात्रा समय: अब दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2.5 घंटे में
पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस:
- 12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर (एशिया का सबसे लंबा)
- 200 मीटर लंबे 2 एलिफेंट अंडरपास
- 6 एनिमल पास
- 20 किमी वन क्षेत्र इस प्रोजेक्ट में शामिल
- 1.95 लाख पेड़ों का प्रतिपूरक वृक्षारोपण
- 33,840 पेड़ों का कटान आधुनिक तकनीक से बचाया गया
इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती:
- 370 मीटर लंबी सुरंग (डाटकाली के पास)
- 2 रेलवे ओवरब्रिज (ROB)
- 10 पुल
- 7 इंटरचेंज
अतिरिक्त लाभ:
- लगभग 19% ईंधन की बचत का अनुमान
- तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव
यह एक्सप्रेसवे न केवल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि विकास और पर्यावरण संतुलन के बीच एक आदर्श उदाहरण भी पेश करेगा।
Related posts:
चौबट्टाखाल को विकास की बड़ी सौगात, ₹1.23 करोड़ की मोटर मार्ग परियोजना का शिलान्यास
नीति घाटी में दौड़ेगा साहस का जुनून, CM ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ का काउंटडाउन रन किया फ्ल...
अनुच्छेद 370 पर SC के फैसले को संघवाद की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए - जस्टिस संजय किशन कौल
देहरादून में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 31 जुलाई को होगी मतगणना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
टिहरी में रोमांचक समापन: राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश और सर्विसेज का जलवा!
(Visited 3,261 times, 1 visits today)

