दिनेश आर्य ने दाखिल किया राज्यसभा का नामांकन, CM धामी समेत भाजपा के कई नेता रहे मौजूद

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं। आर्य ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधानसभा के प्रभारी सचिव के समक्ष अपना नामांकन पत्र सौंपा।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई।

(Visited 4 times, 1 visits today)