देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना और सम्मान की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला नवरात्रि पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परंपरा बालिकाओं के सम्मान और गौरव से जुड़ी है, जो हमें समाज में बेटियों को उच्च स्थान देने की सीख देती है।
Related posts:
केदारनाथ में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, प्रशासन ने तुरंत भेजी हेली एंबुलेंस
आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था": संविधान हत्या दिवस पर बोले मुख्यमंत्री धामी, लोकतंत्र सेना...
उत्तराखंड को मिले 1035 नए शिक्षक, मुख्यमंत्री धामी बोले— अब आपके कंधों पर राज्य के भविष्य की जिम्मेद...
NEET UG 2026 रिजल्ट पर बवाल, छात्रों ने उठाए स्कोर में गड़बड़ी के सवाल
38वें राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक का जलवा! 5 स्वर्ण पदकों के साथ बनाया नया मीट रिकॉर्ड
(Visited 1,135 times, 1 visits today)

