देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी घोषणाओं के अनुरूप विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु शासनादेश भी तत्काल जारी किए गए हैं।
मुख्य स्वीकृतियां इस प्रकार हैं –
-
जनपद चमोली (कर्णप्रयाग) – भराड़ीसैंण के सारकोट स्थित पौराणिक क्वाठा के जीर्णाेद्धार/पुनर्निर्माण हेतु ₹47.40 लाख।
-
जनपद पिथौरागढ़ (डीडीहाट) – जमराडी–मेल्टीनाथ–थलकेदार संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु ₹25 लाख।
-
जनपद पिथौरागढ़ (पिथौरागढ़ विधानसभा) – ग्राम सभा पाभें में खेल मैदान के विस्तारीकरण हेतु ₹68.59 लाख (प्रथम किश्त ₹41.15 लाख)।
-
जनपद चम्पावत (चम्पावत) – बनबसा में सैनिक स्मारक निर्माण हेतु ₹1 करोड़ (प्रथम किश्त ₹60 लाख)।
-
चम्पावत की 10 सहकारी समितियां – आधार/सी.एस.सी. केंद्र की स्थापना हेतु ₹60 लाख।
-
जनपद अल्मोड़ा (रानीखेत) – मानिला देवी मंदिर (भिकियासैंण) का सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार हेतु ₹1 करोड़।
-
जनपद अल्मोड़ा (अल्मोड़ा विधानसभा) – पाताल देवी मंदिर, ग्राम शैली के जीर्णाेद्धार हेतु ₹87.95 लाख (प्रथम किश्त ₹52.77 लाख)।
-
जनपद देहरादून (सहसपुर) – हैस्को ग्राम के समीप नेचर पार्क विकसित करने हेतु ₹1 करोड़ (प्रथम किश्त ₹60 लाख)।
-
जनपद उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) – नगर निगम क्षेत्र के आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण हेतु ₹1 करोड़ (प्रथम किश्त ₹60 लाख)।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से धार्मिक स्थलों के संरक्षण, खेल सुविधाओं के विस्तार, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और प्राकृतिक स्थलों के विकास को नई गति मिलेगी।
