Skip to content
1 November, 2026
नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिस लड़ाई का एलान किया था, अब उसे सरकार और खास तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ छेड़ने की घोषणा कर दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे कानून से नहीं बच सकते हैं। एसआईआर (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) के जरिये मतदाता सूची से वोटरों को हटाए जाने को देश के आत्मा पर प्रहार तथा नागरिकों की आवाज दबाने का गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि देश को पटरी पर लाने का पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है। वोट बचाओ, देश बचाओ रैली INDI गठबंधन की रामलीला मैदान में रविवार को वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में जुटी भीड़ के लिए धन्यवाद देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह आवाज किसी एक पार्टी की नहीं है। यह देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की साफ आवाज है कि हम लोकतंत्र को नष्ट नहीं होने देंगे, चाहे आप खुद को जितना भी बड़ा समझें, संविधान से बड़े नहीं हो सकते। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला जैसे विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी ने दावा किया कि वर्षों से वोट चोरी हो रही है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव सब में वोट चोरी हुई है। 2024 के चुनाव के बाद 13.3 करोड़ वोटर मतदाता सूची से हटाए गए, यानी 15 प्रतिशत वोटर बाहर किए गए। 2024 में राजग और विपक्ष के बीच केवल तीन प्रतिशत वोटों का फर्क था। इसका मतलब है कि यह चोरी का चुनाव था और यह बात खुद चुनाव आयोग कह रहा है। रैली के लिए खरगे के आवास से एक साथ निकले विपक्षी दिग्गजों के साथ राहुल गांधी कुछ किलोमीटर तक खुली जीप में सवार होकर सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ के साथ मार्च करते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। सबसे अंत में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का कृत्य सामान्य चोरी नहीं है। कानून की भाषा में इसे ‘रेयरेस्ट आफ रेयर’ कहते हैं और यह देशद्रोह है। राहुल गांधी ने कहा-अमित शाह कहते हैं कि कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे। मैं बता दूं कि अगर वह जाना भी चाहें तो हम जाने नहीं देंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह, आप बात समझिए। ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं। भूलिए मत जो वोट चोरी की है उसमें नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी ही होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोट चोरी की लड़ाई को मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान में तब्दील करने की घोषणा करते हुए कहा कि जब तक भाजपा को सत्ता से हटाया नहीं जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने विपक्ष के जुटान को “वोट चोरों” के खिलाफ ‘महाभारत’ बताते हुए ज्ञानेश कुमार पर प्रहार किया। ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव को एसआईआर का शिकार बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम हारे नहीं, वोट काटकर चुनाव लूटा गया है। हम ऐसा करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।
उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ेगा मानदेय, 25 लाख की विकास निधि फिर होगी शुरू
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, पायलट समेत सभी छह मृतकों के शव निकाले गए
गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: गोरखा महोत्सव में बोले CM धामी
The Mountain People
Newsletter
Random News
Menu
Home
पहाड़
पहाड़ समाचार
पहाड़-पुकार
पर्वत मालाएं
अरावली
रॉकी
विंध्याचल
पहाड़ी राज्य
हिमाचल-प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
त्रिपुरा
नगालैंड
मणिपुर
मिजोरम
मेघालय
लद्दाख
सिक्किम
पहाड़ पकवान
पहाड़ पर्यटन
Search for:
Headlines

12 minutes ago
उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ेगा मानदेय, 25 लाख की विकास निधि फिर होगी शुरू
49 minutes ago
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, पायलट समेत सभी छह मृतकों के शव निकाले गए
2 hours ago
गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: गोरखा महोत्सव में बोले CM धामी
2 hours ago
उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 805 करोड़ रुपये मंजूर, बांध सुरक्षा के लिए 398 करोड़ स्वीकृत
1 day ago
उत्तराखंड कौथिक-2026 में धामी का लोकसंस्कृति पर जोर, बोले- यही हमारी पहचान और आत्मा
1 day ago