सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, मुख्यमंत्री धामी बोले- विकसित उत्तराखंड के निर्माण में कर्मचारियों की भूमिका अहम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सचिवालय परिवार सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित करेगा।…
