28 जनवरी को PM मोदी करेंगे नेशनल गेम्स का भव्य उद्घाटन, पुनर्निर्माण कार्यों पर भी होगी खास नजर
देहरादून: उत्तराखंड 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों (नेशनल गेम्स) की मेजबानी के लिए तैयार है, जिसका भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी इस मौके पर एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे और खेलों के उद्घाटन के साथ-साथ केदारनाथ और बदरीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।…
