20 साल तक कानून से आंख मिचौली खेलने वाला ठग तमिलनाडु में गिरफ्तार: सीबीआई
पीटीआई। सीबीआई ने कानून के साथ 20 साल तक आंख मिचौली का खेल खेलने वाले एक ठग को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। ठग ने सीबीआई को चकमा देने के लिए विभिन्न छद्म नामों का उपयोग किया। उसे तमिलनाडु के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। वहां वह आध्यात्मिक गुरु के रूप में रह रहा था।…
