शिवभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का महापर्व: हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 थाली ज्योति का प्रज्ज्वलन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी परिसर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित शिव कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सहज ज्योति पूजन में सम्मिलित होकर 108 थाली ज्योति का प्रज्ज्वलन किया तथा प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।…
