Site icon The Mountain People

15 फरवरी के बाद बदल सकता है मौसम का मिज़ाज, गर्मी बढ़ने की उम्मीद

 उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज कुछ समय से शुष्क बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी से आने वाली हवाओं के कारण मैदान और पहाड़ों में मौसम शुष्क है। दरअसल राज्य में आने वाली हवाएं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ से टकराकर पूरे राज्य में पहुंच रही हैं।


अगर बीते पिछले दिनों की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी में इज़ाफ़ा हो सकता है।

Exit mobile version