Site icon The Mountain People

उत्तराखंड: 1 जुलाई से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध

भारत सरकार के 1 जुलाई 2022 से राष्ट्रव्यापी ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध के अभियान को उत्तराखंड सरकार ने भी पूर्ण रूप से लागू करने के लिए आज दिशानिर्देश जारी कर दिये गए है। पर्यावरण को बचाने के लिहाज से ये फैसला बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण  है। अब देश के साथ-साथ प्रदेश में भी 30 जून के बाद 75 से 100 माइक्रोन तक की प्लास्टिक का उपयोग और बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा ।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक

भारत सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अपने राष्ट्रव्यापी एसयूपी प्रतिबंध के संकल्प और ‘क्लीन एंड ग्रीन’ अभियान के तहत देश से प्लास्टिक को खत्म करने के लिए 5 जून से अभियान चलाया गया है।  इसी के अंतर्गत उत्तराखंड शहरी विकास विभाग ने भी एक निर्देश जारी किया गया है। जिसके तहत आगामी 1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के स्ट्रॉ, चम्मच, प्लेट, थर्माकोल और थर्माकोल से बनी चीजों पर प्रतिबंध लगेगा। इस संबंध में निदेशालय द्वारा दिशानिर्देश के तौर पर सभी निकायों को एक पत्र भी भेजा गया है।

सुविधा और जरूरत के नाम पर अनावश्यक उपयोग 

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहाँ देश-विदेश से लोग चारधाम दर्शन, ट्रेकिंग व गर्मियों में छुट्टियां बिताने आते हैं। मगर अपने साथ सिंगल यूज प्लास्टिक को भी लाते हैं जिससे हमारा पर्यावरण निरन्तर दूषित होता जा रहा है। आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ये हमारी जिंदगी में जरूरत और सुविधा के नाम पर निरंतर अपनी पैठ बढ़ाता ही जा रहा है। जिसे रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अब ठोस कदम उठाने की ठान ली है।

100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक बैनरों पर भी रोक

1 जुलाई 2022 से राज्य में प्लास्टिक युक्त ईयर बड, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक डंडियां, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडियां, पॉली स्टाइरीन की सजावटी सामग्री पर रोक रहेगी। साथ ही प्लास्टिक की प्लेटें, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, जैसी कटलरी, मिठाई के डब्बों को लपेटने वाली प्लास्टिक फिल्म, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैक व 100 माइक्रोन से कम मोटे प्लास्टिक के बने बैनरों पर भी रोक लग जायेगी।

ये भी पढें https://themountainpeople.com/archives/4224 

Exit mobile version