जलागम योजनाओं में देरी पर मंत्री कैड़ा सख्त, अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

 

 

 

 

देहरादून: जलागम विभाग की योजनाओं को गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को समयबद्ध काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून स्थित जलागम निदेशालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही धीमी रफ्तार से चल रहे कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मंत्री कैड़ा ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने को कहा।

बैठक में उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ उनकी गुणवत्ता और पारदर्शिता पर भी जोर दिया। मंत्री ने निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करें। इसके लिए प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जा सके।

समीक्षा बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, परियोजना निदेशक कहकशां नसीम समेत जलागम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

(Visited 6 times, 2 visits today)