राज्योत्सव में उत्तराखंड की दो हस्तियों का सम्मान, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और कला जगत में दशकों तक योगदान देने वाली दो बड़ी हस्तियों को राज्योत्सव के मंच पर सम्मानित किया गया। परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया।

उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 के लिए नरेंद्र सिंह नेगी और वर्ष 2025 के लिए हेमंत पांडे का चयन किया गया था। दोनों को 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने लोकगीतों के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को पहचान दिलाई है। वहीं, हेमंत पांडे ने अपने अभिनय से राष्ट्रीय फिल्म जगत में उत्तराखंड का नाम स्थापित किया है।

राज्य सरकार का कहना है कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना है।

(Visited 9 times, 1 visits today)