Site icon The Mountain People

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके CM धामी, खुद परोसी चाय; ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश

 

 

 

श्रीनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क मार्ग से देहरादून जाते समय श्रीनगर चुंगी पर एक स्थानीय चाय की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने मंगल सिंह की दुकान पर चाय पी और स्थानीय नागरिकों व बच्चियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान खुद चाय परोसकर भी लोगों से सहज संवाद किया।

जीवीके हेलीपैड से देहरादून रवाना हुए मुख्यमंत्री के अचानक दुकान पर रुकने से वहां मौजूद लोगों में उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने दुकानदार और स्थानीय लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री की यह अनौपचारिक मुलाकात चर्चा का विषय बनी।

स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने का संदेश

स्थानीय दुकान पर रुककर चाय पीने की इस पहल को मुख्यमंत्री के ‘लोकल फॉर वोकल’ संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का संदेश देना रहा। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात ने यह भी रेखांकित किया कि स्थानीय कारोबार को आगे बढ़ाने में आम लोगों की भागीदारी अहम है।

Exit mobile version