Site icon The Mountain People

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की मंजूरी, शिक्षा और सड़कों पर बड़ा खर्च

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, सड़क निर्माण, पेयजल, धार्मिक स्थलों और कुंभ मेला-2027 से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जारी विवरण के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा योजना में वेतन-भत्तों आदि के लिए ₹445.92 करोड़ की अवशेष धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया गया है। इसके अलावा हरिद्वार में कुंभ की तैयारियों और प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क, हेलीपैड तथा अन्य निर्माण कार्यों के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।

शिक्षा के लिए ₹445.92 करोड़

समग्र शिक्षा योजना के तहत माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों और शिक्षक शिक्षा की स्थापना से जुड़े वेतन-भत्तों आदि के भुगतान के लिए ₹445.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह इस सूची में सबसे बड़ी वित्तीय स्वीकृति है।

कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति

हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 के अंतर्गत बहादराबाद विकासखंड में गंगा नहर के दाहिने किनारे स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण के लिए ₹8.43 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही मेले के लिए किराये पर फर्नीचर और सजावटी कपड़ों की व्यवस्था से जुड़े ₹14.57 करोड़ के कार्य को भी मंजूरी दी गई है।

कई जिलों में सड़क निर्माण और सुधारीकरण

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण-सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इनमें प्रमुख कार्य हैं:

हेलीपैड, पेयजल और धार्मिक स्थल के कार्य भी मंजूर

पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल में लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के पास हेलीपैड निर्माण के लिए ₹13.50 लाख स्वीकृत किए गए हैं। नैनीताल जिले के डौन परेवा में हेलीपैड निर्माण के लिए ₹8.30 लाख की मंजूरी दी गई है।

देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कैंट इलाके में जोन नंबर-5 के अंतर्गत नलकूप, पंप हाउस, राइजिंग मेन और संबंधित कार्यों के लिए ₹3.07 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र के मूलाकोट गांव में राजकीय इंटर कॉलेज तक दीवार सहित एक हजार मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए ₹46.46 लाख मंजूर किए गए हैं। वहीं, टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों और शौचालयों के निर्माण तथा सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.77 लाख की स्वीकृति दी गई है।

इन स्वीकृतियों के जरिए शिक्षा से जुड़े खर्चों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

Exit mobile version