देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में 8 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान की तैयारियों और प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को प्रदेश के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को विशेष अभियान की जानकारी देते हुए इसके सफल संचालन में सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

