Site icon The Mountain People

अंतिम मतदाता सूची जारी, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

 

 

 

देहरादून: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां सभी संबंधित राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गईं।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सहभागिता और सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version