Site icon The Mountain People

बदरीनाथ में तड़के हादसा, तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला यात्रियों की मौत

 

 

 

चमोली: बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तीर्थयात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तप्त कुंड में स्नान करने पहुंची राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 5 बजे का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान दोनों अचेत अवस्था में कुंड के भीतर मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकालकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान 63 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी मदन और 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान की निवासी थीं और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची थीं।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version