Site icon The Mountain People

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर मंथन, देहरादून में 14वीं JWG बैठक शुरू

 

 

 

देहरादून: भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 14वीं बैठक गुरुवार से देहरादून में शुरू हो गई। 20 और 21 अगस्त को होने वाली इस बैठक में दोनों देश सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाल की ओर से गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं।

दोनों पक्षों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Exit mobile version