देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रीय एकता को अपने सार्वजनिक जीवन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में उच्च आदर्शों की स्थापना करते हुए भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
Related posts:
साइबर फ्रॉड पर संसद में चिंता, सजा दर पर उठे सवाल
भारत ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का किया आह्वान
मणिपुर हिंसा पर SC ने कहा-सुनवाई करना हीलिंग प्रोसेस का हिस्सा, हम 'जनता की अदालत' हैं
‘रन फॉर योगा’ में CM धामी की अगुवाई – योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, उत्तराखंड बनेगा वेलनेस टूर...
उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अपने अनुभव, उपलब्धियों व चुनौतियों को मीडिया के साथ किया साझा
(Visited 320 times, 1 visits today)
