खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

 

 

 

 

पीपलकोटी: बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी मुश्किल परिस्थितियों में कराई गई। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत और बचाव कार्य में जुटी सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं और प्रशासन की ओर से हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

(Visited 29 times, 1 visits today)