Site icon The Mountain People

जीएमवीएन ने जारी की, चारधाम यात्रा टूर पैकेज की नयी लिस्ट

 धर्मनगरी हरिद्वार में मां गंगा में डूपकी लगाकर स्थान करते श्रद्धालु

जीएमवीएन के चारधाम टूर पैकेज में बढ़ोतरी होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोरोना के चलते गढ़वाल मंडल विकास निगम ने विगत 2 सालों से चारधाम यात्रा टूर पैकेज के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। जीएमवीएन ने अपनी वेबसाइट पर नयी रेट लिस्ट अपलोड कर दी है जो अप्रैल माह की पहली तारीख से लागू होगी। अब ऋषिकेश, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री के दस दिन के पैकेज का रेट प्रति सीट 24,335 रुपये से बढ़ाकर 27,400 हो गया है । वहीं 12 सीटर नॉन एसी टैम्पो ट्रैवलर का प्रति सीट रेट 24,960 से बढ़ाकर 27,650 रुपये हो गया है।
प्रबंध निदेशक, गढ़वाल मंडल विकास निगम स्वाति भदौरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि जीएमवीएन ने अपने ज्यादातर आवास गृहों में कमरों का किराया कम किया है। कुछ ही टीआरएच ऐसे हैं जिनके कराये में वृद्धि हुई है। जो नाममात्र की है। पिछले दो सालों से टूर पैकेज के रेट नहीं बढ़े थे। इस दौरान डीजल काफी महंगा हो चुका है जिसको देखते हुए टूर पैकेज की दरों में इजा़फा किया गया है। नयी दरे एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

Exit mobile version