Site icon The Mountain People

सबसे लंबे कार्यकाल पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी का किया सम्मान, विकास और सुशासन की सराहना

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न जनहितकारी निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि इनका सकारात्मक प्रभाव प्रदेशभर में दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के विकास में जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन व्यवस्था के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और सहभागिता से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस दौरान पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री को उनके सफल नेतृत्व और प्रदेश में विकास तथा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए भी अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, दिनेश अग्रवाल, देशराज कर्णवाल, लाखीराम जोशी, पुष्पेश त्रिपाठी, धन सिंह नेगी, केदार सिंह रावत, राजकुमार, विजया बड़थ्वाल, सुरेश चंद्र आर्य और जोत सिंह गुनसोला उपस्थित रहे।

 
Exit mobile version