Site icon The Mountain People

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए जनरल खंडूड़ी ,गार्ड ऑफ ऑनर के बीच पुत्र मनीष खंडूड़ी ने दी मुखाग्नि

 

 

 

 

हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Bhuvan Chandra Khanduri को बुधवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।

मेजर जनरल खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार की रस्म उनके पुत्र Manish Khanduri ने मुखाग्नि देकर पूरी की। इस दौरान CM Pushkar Singh Dhami और केंद्रीय विद्युत मंत्री Manohar Lal Khattar भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता, अनुशासन और ईमानदारी के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे और एक अभिभावक के रूप में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जनरल खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने कहा कि सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में खंडूड़ी जी का योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री Bhagat Singh Koshyari, पूर्व मुख्यमंत्री Vijay Bahuguna,पूर्व मुख्यमंत्री Ramesh Pokhriyal Nishank, पूर्व मुख्यमंत्री Tirath Singh Rawat, केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta, भाजपा संगठन महामंत्री Ajey Kumar, सांसद Anil Baluni, Ajay Bhatt सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, संतगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 
Exit mobile version