नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई- पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
The Mountain People
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Bhuvan Chandra Khanduri को बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान और भावुक माहौल के बीच अंतिम विदाई दी गई। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय और वसंत विहार आवास पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
CM Pushkar Singh Dhami ने बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मेजर जनरल खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इसके बाद उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan, राज्यपाल Gurmit Singh और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी ने उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे प्रदेश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इस अवसर पर Ritu Khanduri, भाजपा संगठन महामंत्री Ajey Kumar, कैबिनेट मंत्री Dhan Singh Rawat, Khajan Das, पूर्व मुख्यमंत्री Tirath Singh Rawat, मेयर Saurabh Thapliyal, महानगर अध्यक्ष Siddharth Agarwal सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।