मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹50 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी
The Mountain People
देहरादून: CM धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब ₹50 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी प्रदान की है। इन योजनाओं में पुलिस, अग्निशमन विभाग के आवास निर्माण तथा पार्किंग सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-द्वितीय के 6 आवासों एवं चाहरदीवारी निर्माण के लिए ₹3.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इसके साथ ही जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय के 64, टाइप-तृतीय के 8 तथा टाइप-चतुर्थ के 4 आवासों के निर्माण हेतु ₹36.64 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
वहीं जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब में टाइप-द्वितीय के 6 एवं टाइप-तृतीय के 1 आवास के निर्माण के लिए ₹3.47 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
पार्किंग निर्माण को भी मिली मंजूरी
CM धामी ने जनपद अल्मोड़ा के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण हेतु ₹5.91 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके अलावा जनपद चमोली के थराली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए ₹61.57 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय स्तर पर आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।