टिहरी में मंत्री भरत सिंह चौधरी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान
The Mountain People
टिहरी: उत्तराखंड सरकार में ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी के प्रथम टिहरी दौरे पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
भाजपा जिला कार्यालय टिहरी पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
मंत्री ने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों के दम पर आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।