Site icon The Mountain People

पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं सीएम योगी, मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

 

 

 

 

TMP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचने की संभावना है। यहां नव निर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उनके शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है।

मंदिर परिसर में चार मई से धार्मिक अनुष्ठान और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जारी हैं, जिनका समापन शुक्रवार को होगा। ऐसे में सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

यमकेश्वर क्षेत्र स्थित पंचूर गांव लंबे समय से चर्चा में रहा है, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस गांव को राष्ट्रीय पहचान मिली। उनके संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

 
 
Exit mobile version