ओलावृष्टि और भारी बारिश पर केंद्र सतर्क, किसानों को राहत का भरोसा; शिवराज सिंह चौहान ने मांगी त्वरित रिपोर्ट

 

 

 

TMP : देश के विभिन्न राज्यों में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हालात का संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वे प्रभावित राज्यों के प्रशासन से संपर्क स्थापित कर फसल क्षति से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाएं और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

किसानों को भरोसा दिलाते हुए चौहान ने कहा कि इस कठिन समय में उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, केंद्र सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नुकसान के आकलन के आधार पर किसानों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री आज विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा करेंगे और राहत व मुआवजा संबंधी कदमों पर चर्चा करेंगे। सरकार का फोकस जल्द से जल्द प्रभावित किसानों तक सहायता पहुंचाने पर है, ताकि उन्हें इस आपदा से उबरने में मदद मिल सके।

(Visited 730 times, 1 visits today)