Site icon The Mountain People

सीएम धामी ने यूपीएससी में चयनित बेटियों को दी बधाई, नगला तराई आवास पर किया सम्मानित

 

 

 

TMP:  मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली प्रदेश की तीन बेटियों से अपने निजी आवास Nagla Tarai में मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने Union Public Service Commission की परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी (Kichha), प्रिया चौहान (Kashipur) और सौम्या गर्ब्याल (Bhimtal) से संवाद करते हुए कहा कि इन बेटियों ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने तीनों को पुस्तक, उपहार और शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भी सम्मानित किया। उन्होंने Indian Mountaineering Foundation द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा-13 (6264 मीटर) और माउंट चंद्रभागा-14 (6074 मीटर) के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में सफल नेतृत्व करने पर उन्हें शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी और प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version