Site icon The Mountain People

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री धामी की शुभकामनाएं, प्रेम और आध्यात्मिक जागरण का दिया संदेश

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि शिव एवं शक्ति की आराधना का पवित्र पर्व है, जो प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान शिव की असीम कृपा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर उन्नति व खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि यह पर्व आत्मचिंतन, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है, जिसे जीवन में आत्मसात करना हम सभी के लिए आवश्यक है।

Exit mobile version