देहरादून: विश्व बैंक सहायतित यू-प्रिपेयर परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई अहम बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने साफ संदेश दिया—अब सुस्ती नहीं चलेगी। उन्होंने परियोजना से जुड़े विभागों के कामकाज पर असंतोष जताते हुए कड़ी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को 45 पुलों के निर्माण में तेजी लाने को कहा। 31 पुलों का कार्य अवार्ड हो चुका है, जबकि बाकी 14 पुलों के टेंडर 30 जून 2026 तक फाइनल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 8 प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का आवंटन भी शीघ्र करने को कहा गया।
आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यूएसडीएमए को 10 डिजास्टर शेल्टर जल्द तैयार करने, सभी कार्यों की स्पष्ट समयसीमा तय करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीआरएफ प्रशिक्षण सुविधाओं और 19 नए फायर स्टेशनों के निर्माण कार्य को भी तेज करने पर जोर दिया गया।

