Site icon The Mountain People

अल्मोड़ा-पनार हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर मौत

 

 

 

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बाड़ेछीना क्षेत्र में दलबैंड के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार अल्मोड़ा की ओर जा रहा था, तभी अचानक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ट्रक चालक को वाहन सहित हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसओ धौलछीना सुनील बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

 
 
Exit mobile version