देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हृदयविदारक घटना को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत नेता के योगदान को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उनका सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से प्रेरित रहा, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस बीच, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में भी विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।