Site icon The Mountain People

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

 

 

 

 



देहरादून: दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी मिश्रा एवं उनके भाई अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान परिजनों ने दिवंगत पत्रकार से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि न्याय और संवेदनशीलता के साथ मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

Exit mobile version