Site icon The Mountain People

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन के नेतृत्व में सचिवालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

 

 

 

देहरादून: संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को सचिवालय में गरिमामय वातावरण में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए इसके मूल मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रस्तावना पट पर हस्ताक्षर भी किए।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु,  आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दीपक कुमार, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल एवं  नवनीत पाण्डेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव (मुख्य सचिव) एम.एल. उनियाल, वरिष्ठ निजी सचिव जी.सी. लोहानी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अपने संदेश में कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और प्रशासन का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी इसके मूल्यों के अनुरूप कार्य करें, यही संविधान दिवस का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने सभी से संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

संविधान दिवस समारोह में सभी उपस्थित अधिकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

Exit mobile version