Site icon The Mountain People

कोटी गांव में महिला की हत्या करने वाला गुलदार आदमखोर घोषित, वन विभाग ने दो शार्पशूटर तैनात किए

 

 

 

श्रीनगर गढ़वाल: दो दिन पूर्व कोटी गांव में 64 वर्षीय महिला को मारने वाले गुलदार को वाइल्ड लाइफ विभाग ने आदमखोर घोषित कर दिया है और उसे मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वन विभाग ने दो शूटर बुलाए हैं, जिनमें से एक शूटर अरविंद कुमार गांव पहुंच चुके हैं, जबकि दूसरा रविवार तक पहुंच जाएगा।

गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने आठ-आठ कर्मचारियों की दो विशेष टीमें तैनात की हैं और कई स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाकर गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

डीएफओ अभिमन्यु सिंह और रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने शनिवार को कोटी गांव जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिस स्थान पर महिला पर हमला हुआ था, वहां गुलदार को मारने के लिए मचान तैयार किया जा रहा है।

गुलदार शनिवार को नजर नहीं आया, लेकिन ग्रामीणों ने घटनास्थल के आसपास उसकी मौजूदगी की आशंका जताई है। गुरुवार को घास काट रही महिला गिन्नी देवी को गुलदार ने दिनदहाड़े मार दिया था।

Exit mobile version