Site icon The Mountain People

“2027 तक चुनौती बरकरार”—कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संभाला मोर्चा

 

 

 

देहरादून: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पद संभालते ही स्पष्ट कर दिया कि उनकी वास्तविक चुनौती अब शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि यह चुनौती वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव परिणाम आने तक लगातार बनी रहेगी। गोदियाल ने कहा कि भाजपा से लड़ाई वह अकेले नहीं लड़ सकते, इसके लिए शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर के लाखों कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग आवश्यक है।

गणेश गोदियाल ने अपने पूर्ववर्ती करन माहरा के कार्यकाल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस ने मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा उपचुनावों में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की थी।

आगामी रणनीति पर बात करते हुए गोदियाल ने कहा कि पार्टी जल्द ही भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक जनांदोलन शुरू करेगी। यह आंदोलन जनहित पर केंद्रित होगा, जिसमें गांवों से लेकर शहरों तक युवाओं और महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए एक प्रभावी राज्यव्यापी अभियान छेड़ेगी।

Exit mobile version