Site icon The Mountain People

देहरादून में जश्न का महापर्व: बिहार में डबल इंजन की प्रचंड जीत पर होली-दिवाली संग मनाई खुशियां

 

 

 

देहरादून: बिहार विधानसभा चुनाव में डबल इंजन सरकार की प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने देहरादून में ऐसा जश्न मनाया मानो होली और दिवाली दोनों एकसाथ लौट आई हों। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और रंगों के साथ जीत का महाआनंद मनाया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार की जनता ने झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने परिवारवाद व जंगलराज को दरकिनार कर सुशासन को पुनः चुना है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

राज्य से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा—

“उत्तराखंड सहित जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का इंतज़ार कर रही है।”

उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अपार समर्थन का सम्मान बताया तथा विजयी प्रत्याशियों और बिहार की जनता को हार्दिक बधाई दी।

प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार का बयान

जश्न में शामिल होकर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि तुष्टिकरण, जातिवाद और वंशवाद की राजनीति को वह स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए यह जीत ऊर्जा का स्रोत है और डबल इंजन सरकार के कामकाज के चलते प्रदेश में कमल का खिलना तय है

रंग-गुलाल, आतिशबाजी और नारेबाजी से गूंजा प्रदेश मुख्यालय

प्रदेश मुख्यालय में माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा था।

मिष्ठान वितरण के दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, उमेश काऊ, सविता कपूर, महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Exit mobile version