Site icon The Mountain People

जनसेवा ही लोकतंत्र की असली शक्ति: मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा जिला अध्यक्षों से की वर्चुअल बैठक

 

 

 



देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्यरत है और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” अभियान को जन आंदोलन बनाने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए जनता को प्रेरित करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है और यही लोकतंत्र की असली शक्ति है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version