Site icon The Mountain People

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर की सख्त कार्रवाई, पुलिस में दी शिकायत

 

 

 

 

देहरादून: राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ प्रसारित की जा रही भ्रामक खबरों और झूठे प्रचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने एसएसपी देहरादून को औपचारिक शिकायत सौंपी है और इसमें आरोप लगाया है कि इस दुष्प्रचार के पीछे एक संगठित लॉबी या गैंग सक्रिय है। तिवारी ने अपने दावे के समर्थन में डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही झूठी खबरें उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा रही हैं और विभाग की छवि को भी धूमिल कर रही हैं। उन्होंने इसे कुछ असंतुष्ट तत्वों की साजिश करार देते हुए कहा कि बिना ठोस प्रमाण के लगाए गए आरोप न केवल मानहानि की श्रेणी में आते हैं, बल्कि उनकी मानसिक शांति को भी प्रभावित कर रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान न सिर्फ आईटी अधिनियम और मानहानि कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी सेवा में अनुशासन और पारदर्शिता को कमजोर करने का भी प्रयास है। तिवारी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इन सोशल मीडिया खातों और उनके संचालकों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Exit mobile version