Site icon The Mountain People

रामलीला हमारी संस्कृति की आत्मा है, यह केवल कथा नहीं बल्कि जीवन का दर्शन- मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँच रहा है। चंपावत में मल्टीस्टोरी पार्किंग, आईएसबीटी, 20 करोड़ से बनने वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक, महिला छात्रावास और आईटी लैब जैसे विकास कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चूका को वेडिंग डेस्टिनेशन, माँ पूर्णागिरी मंदिर तक रोपवे, शारदा कॉरिडोर और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम हो रहा है।

रामलीला मंचन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा— “रामलीला हमारी संस्कृति की आत्मा है, यह केवल कथा नहीं बल्कि जीवन का दर्शन है। श्रीराम का आदर्श जीवन हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी सिद्धांतों और धर्म का पालन करना चाहिए।”

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती का भी रामायण से गहरा नाता है—चमोली का द्रोणागिरी पर्वत, ऋषिकेश का विष्णु पर्वत और सीतावनी वन्यजीव अभयारण्य इसका प्रमाण हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के साथ-साथ लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध मदरसों और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक समान कानून लागू करने वाला पहला राज्य बनने पर उन्होंने गर्व जताया।

Exit mobile version