Site icon The Mountain People

आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर केंद्र की नज़र, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से की फोन पर बात

 

 

 

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में हाल ही में हुई आपदा की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की प्रगति के संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की।

गृह मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी ली और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और प्रभावित जनता को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उत्तराखंड इस कठिन परिस्थिति से जल्द उबर सकेगा।

Exit mobile version