चमोली: जनपद चमोली की तहसील घाट अंतर्गत नंदानगर क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कुंतरी लगा फाली में 8 लोग और धुरमा गांव में 2 लोग लापता हैं। इस प्रकार अब तक कुल 10 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है।
भारी बारिश से कई भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन व राहत दल मौके की ओर रवाना हो चुके हैं। एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पहुंच चुकी है, जबकि एनडीआरएफ की टीम भी गोचर से नंदप्रयाग के लिए रवाना हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने बताया कि राहत-बचाव कार्यों के लिए मेडिकल टीम और तीन 108 एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई हैं। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और सावधानी बरतें।
Related posts:
सेवा पखवाड़ा अभियान: भाजपा महानगर देहरादून में कार्यशालाओं का आयोजन
क्या प्राकृतिक परिवर्तन के कारण सामान्य ऊंचाई में खिलने लगा 'सफेद बुरांस' या है कोई और कारण ?
भारत आकर व्यक्त की खुशी, ऋषि सुनक ने एफटीए पर रखी राय; बोले- एक अच्छा समझौता होना बाकी है, लेकिन व्य...
जनगणना 2027: डिजिटल तैयारी पूरी, उत्तराखंड में 25 अप्रैल से घर-घर सर्वे शुरू
देहरादून में छपा 'विकसित उत्तराखंड' का संदेश, CM धामी ने किया 2025 के कैलेंडर का भव्य विमोचन
(Visited 1,609 times, 1 visits today)

