Site icon The Mountain People

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों की गहन समीक्षा की, प्रभावितों से मुलाकात कर सहानुभूति व्यक्त की

 

 

 

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जौलीग्रांट एअरपोर्ट पहुंचे और उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित राहत और बचाव कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा अन्य केन्द्र और राज्य सरकार के विभागों के कार्यकर्ताओं से भेंट की और उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आपदा प्रभावितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें समुचित मदद व आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, सार्वजनिक परिसंपत्तियों और बुनियादी सुविधाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्हें युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया, क्योंकि केंद्र सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा कर प्रदेश के पुनर्निर्माण कार्यों में पूर्ण सहयोग दिया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश एवं केंद्र स्तरीय कई नेता, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने व्यक्तिगत प्रयास से आना उत्तराखंड के प्रति उनकी संवेदनशीलता और नेतृत्व का उदाहरण है।”

Exit mobile version