Site icon The Mountain People

मुख्यमंत्री धामी अलर्ट: रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच 24×7 निगरानी, आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर फोकस

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग के रेड व ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन और जनपद स्तरीय अधिकारियों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यधिक वर्षा से राज्य लगातार चुनौतियों का सामना कर रहा है और आने वाले कुछ दिन और भी कठिन हो सकते हैं।

उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश दिए कि—

रविवार को मुख्यमंत्री ने शासन व जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित और बेघर हुए परिवारों के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही की जाएगी और मैदानी जिलों में पुनर्वास के विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश

मौसम अलर्ट

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपील की कि वे प्रभावित परिवारों की पीड़ा को समझें और राहत-बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करें।

Exit mobile version