Site icon The Mountain People

रुद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही, कई गांव प्रभावित – प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू किए राहत-बचाव कार्य

social media

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग: जनपद के बसुकेदार तहसील के बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में बादल फटने से भारी मलबा आने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई गांवों में नुकसान हुआ है, जबकि कुछ स्थानों से लोगों के गुमशुदा होने की सूचना भी प्राप्त हुई है।

प्रभावित क्षेत्रों से मिली शुरुआती जानकारी

प्रशासन सक्रिय

जिलाधिकारी प्रतीक जैन आपदा कंट्रोल रूम से लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की जा रही है।

राहत एवं बचाव कार्य

राहत-बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

 

Exit mobile version