Site icon The Mountain People

मोस्टामानू महोत्सव में CN धामी का बड़ा ऐलान: पिथौरागढ़ को मिली 62 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं

 

 

 

 

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग कर जनपद के लिए 62 करोड़ रुपये से अधिक की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं।

सीएम धामी ने कहा कि मोस्टामानू मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपराओं और कृषि-पशुपालन आधारित ग्रामीण जीवन की झलक है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कई प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा—

सीएम धामी ने “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ” का संदेश देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्थानीय कारीगरों और महिला समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देना ज़रूरी है।

उन्होंने पिथौरागढ़ जनपद के लिए कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें भूस्खलन रोकथाम कार्य, नई सड़कें, चंडाक में ईको पार्क और मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यीकरण शामिल हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Exit mobile version