Site icon The Mountain People

थराली आपदा क्षेत्र पहुंचे CM धामी, प्रभावितों को दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

 

 

 

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मिले और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि “संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है।”

सीएम धामी ने कुलसारी में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण कर प्रभावितों से फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ित को असुविधा न हो। उन्होंने आपदा में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों और मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही बेघर लोगों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए।

राहत कार्यों की स्थिति

सीएम ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर 24×7 मोड में जारी रहेंगे।

इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार सहित प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version