Site icon The Mountain People

जितेंद्र की आत्महत्या से हिली राजनीति: 35 लाख की ठगी का गंभीर आरोप, भाजयुमो प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली गिरफ्तार

social media

 

 

 

देहरादून: पौड़ी जिले के तलसारी गांव में 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह की आत्महत्या ने प्रदेश की राजनीति और समाज को हिला दिया है। आत्महत्या से पहले जितेंद्र ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए और अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए हिमांशु चमोली को उनके पद से हटा दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वीडियो में क्या कहा जितेंद्र ने?

जितेंद्र ने वीडियो में दावा किया कि हिमांशु चमोली ने जमीन के सौदे के नाम पर उससे 35 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो सौदा पूरा किया और न ही पैसे लौटाए। उसने बताया कि हिमांशु ने मुख्यमंत्री का ओएसडी होने का दावा किया और इसी बहाने कई लोगों से पैसे लिए।

वीडियो में जितेंद्र ने यह भी कहा—

लेकिन इसके बावजूद उसे धोखा मिला और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और वीडियो को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया। फिलहाल, चमोली के अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय का बयान

वीडियो में किए गए दावों पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सफाई दी है। बयान में कहा गया कि हिमांशु नाम का कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी नहीं है और जितेंद्र द्वारा लगाए गए दावे झूठे एवं भ्रामक हैं।

Exit mobile version